जयपुर। शास्त्रीय संगीत के सशक्त हस्ताक्षर एवं गायक उस्ताद राशिद खान के असामयिक निधन पर श्रुति मंडल परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।श्रुति मंडल की कार्यकारिणी ने आज एक बैठक कर उस्ताद राशिद खान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संरक्षक शोभा सुराणा सहित अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश सुराणा, प्राचीर सुराना, अरुण कुमार, ईश्वर दत्त माथुर, राजेन्द्र शर्मा राजू, अनंत ब्यास,सुधांशु पांडेय ने श्रद्धांजलि दी l श्रुति मंडल द्वारा आयोजित जयपुर के कार्यक्रमों का स्मरण किया l उस्ताद रशीद खान का जयपुर से विशेष लगाव रहा और वह हमेशा जयपुर के संगीत श्रोताओं और श्रुति मंडल की सराहना करते थे।