Looks like you've blocked notifications!

तेज अंधड़ और बादलों ने बदला मौसम, तापमान में कमी

भरतपुर। शहर में बुधवार शाम आए तेज अंधड और आसमान में छाए घने बादलों से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। आसमान में छाए बादलों के बाद ठण्डी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। शहर में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। अप्रेल में ही गर्मी ने अपने ऐसे तेवर दिखाए कि लोगों का दिन में निकलना काफी कम हो गया। लोग सिर्फ जरूरी कामों के चलते ही बाहर निकल रहे थे। यहां तक कि रात को भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। तापमान ने अप्रेल महीने में ही 45 डिग्री को छू लिया था। लेकिन बुधवार शाम को बदले मौसम ने लोगों को काफी राहत दी। इस दौरान बिना बारिश गुजरे बादलों को लेकर लोगों को निराशा भी हाथ लगी।
Share this article