Looks like you've blocked notifications!

बांदा में तमंचे के बल पर लड़की से बलात्कार

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने तमंचे का भय दिखा कर एक सत्रह साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने यहां बताया कि ‘गांव की 17 साल की एक लड़की गुरुवार को अपने घर में अकेली थी, पड़ोसी युवक सोनू घर में घुस कर तमंचे का भय दिखाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।’ उन्होंने बताया कि ‘पिता की तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपी गांव से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।’
Share this article