Looks like you've blocked notifications!

जयपुर शहर में रविवार देर रात से इंटरनेट सेवा शुरू

जयपुर। रामगंज इलाके में शुक्रवार रात हुए तनाव के बाद बंद की गईं इंटरनेट सेवा रविवार देर रात से शुरू कर दी गई है। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने तनाव के दौरान फैलने वाली अफवाहों के मद्देनजर के इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। पुलिस का मानना था कि उपद्रव के दौरान व्हाट्सएप पर वायरल होने वाली फोटोज और वीडियो से तनाव बढ़ने का अंदेशा था। हालांकि इंटरनेट सेवा को सोमवार रात तक बंद रखे जाने की सूचनाएं भी मिल रही थी, लेकिन तनाव की स्थिती नहीं देख प्रशासन ने रविवार देर रात से इंटरनेट सेवा शुरू करवा दी।दो दिन बाद शुरू हुआ मैसेज आने का सिलसिलाइंटरनेट सेवा शुरू होते ही मोबाइलों पर मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया। दो दिन तक इंटरनेट नहीं चलने से निष्क्रिय से हो चुके फोन रविवार देर रात से घनघना उठे और लोगों से ने मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पटरी पर आएगा ऑनलाइन मार्केटइंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद अब सोमवार सुबह से ऑनलाइन मार्केट पटरी पर आ सकेगा। दो दिन से इंटरनेट सेवा बंद होने से किसी भी तरह के ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बैंकिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रेवलिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित अन्य कार्य अटक गए थे। रविवार देर रात के बाद ये सभी कार्य फिर से सुचारू हो गए और लोगों ने भी राहत महसूस की।
Share this article