Looks like you've blocked notifications!

राम मंदिर पर कानून बनाने के लिए जन दबाव जरूरी : मोहन भागवत

बीजेपी ही करवाएगी राममंदिर का निर्माण...वहीं दूसरी और धर्मसभा को संबोधित करते हुए तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट रामभद्राचार्य ने रामभक्तों को भरोसा दिलाया कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण बीजेपी ही करवाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार के एक बड़े व प्रभावशाली मंत्री से बात हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिसंबर के पहले ही अयोध्या मुद्दे पर कुछ करने वाले थे पर पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। मंत्री ने मुझे भरोसा दिलाया कि 11 दिसंबर के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा करते हुए राममंदिर कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा, वो निर्णय अध्यादेश भी हो सकता है। रामभद्राचार्य ने कहा कि रामभक्तों को भाजपा की सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। बीजेपी की सरकार ही अयोध्या में जल्द राममंदिर बनवाएगी। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को बाद सरकार राममंदिर पर कोई बड़ा एलान करेगी। रामभद्राचार्य ने बताया कि मंत्री ने कहा कि संत समाज को जाकर कह दीजिए कि थोड़ा और सब्र कर लें जल्द कुछ ना कुछ होगा। अध्यादेश आएगा और अध्यादेश दो तिहाई बहुमत से पास किया जाएगा।
Share this article