Looks like you've blocked notifications!

बादली रैली ‘मोटा-जोटा रैली’ का नाम बना चर्चा का विषय

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं विकास कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार के विगत दो वर्षों के दौरान बादली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए है। इसी के चलते लोगों के सुझाव पर 4 दिसम्बर को राजकीय महाविद्यालय, बादली में होने वाली रैली का नाम ठेठ हरियाणवी में ‘मोटा-जोटा रैली’ रखा गया है अर्थात ‘अभूतपूर्व विकास कार्य’, जो लोगों की स्वयं की पसंद व चर्चा का विषय बना हुआ है। धनखड़ ने इस सम्बन्ध में गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बादली क्षेत्र में दो साल में जो काम हुए हैं उनमें बाढसा का कैंसर इंस्टीट्यूट, रू-अर्बन मिशन के तहत 19 गांवों में विकास के लिए 120 करोड़ की राशि मंजूर होना, रैय्या में बागवानी विवि के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना, सौंधी में इजराइल के साथ फूलों का एक्सीलेंसी सेंटर, ढाकला में अनाज मंडी, हलके में कई किलोमीटर नई सडक़ें, छह पुलों का निर्माण, मछली पालन का उत्कृष्ट केन्द्र, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के गंदे पानी को उपचारित करने के लिए त्रिस्तरीय तालाब प्रणाली, ग्राम सचिवालय जैसी अनेक पहल की हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
Share this article