सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा कि वह शुक्रवार तक यह बताएं कि बकाया कर्ज
कब तक चुकाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि आपको 6 दिन
नहीं, बल्कि 6 महीने के लिए जेल भेज देना चाहिए। जस्टिस कुरियन जोसेफ और
रोहिंटन नरीमन की बेंच ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘आपने न्यायिक
प्रक्रिया को मजाक समझ लिया है। हम आपको दिखाएंगे कि कोर्ट की ताकत क्या
होती है।’ शीर्ष अदालत दिल्ली हाईकोर्ट के 3 जून के आदेश के खिलाफ यादव
द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्हें 15 जुलाई तक तिहाड़
जेल में आत्मसमर्पण करके बची हुई 6 दिन की सजा पूरी करने का निर्देश दिया
गया था। अदालत में झूठा हलफनामा दायर करने पर यादव को 2013 में दस दिन के
लिए जेल की सजा हुई थी। उन्होंने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक जेल में रहकर चार
दिन की सजा काटी, जिसके बाद हाईकोर्ट बैंच ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर
दी थी।सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यादव की ओर से पेश अधिवक्ता
ने कहा कि उनके मुवक्किल को अवसर नहीं दिया गया और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई
मिलनी चाहिए। यादव के वकील ने कहा, मेरे पास एक पैसा भी नहीं है, मेरे खाते
कुर्क हैं और मैं आयकर कार्रवाई का सामना कर रहा हूं। कृपया मुझे कुछ समय
दीजिए, ताकि मैं कुछ रकम लेकर आ सकूं।फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिए थे 5 करोड़