हाल ही में कश्मीर मसले पर हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री को
राज्य के ताजा हालात से रूबरू कराया गया था। पिछले दिनों घाटी के दौरे पर
गए सेना प्रमुख का आंकलन, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उनकी बातचीत और
खुफिया विभाग की रिपोर्ट से पीएम को अवगत कराया गया। सूत्रों के मुताबिक
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के रवैये से सेना में नाराजगी
है। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती के स्टैंड से भाजपा भी खफा है।