Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आज से

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 14 से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एलडीसी पद पर भर्ती परीक्षा 27 मई को होगी। 14 मई को पहली परीक्षा जेटीए (लाइब्रेरी साइंस) पद पर 2 पारी में होगी, इसमें सुबह 10 से 12 बजे पहली और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 11 मई को विवि की वेबसाइट पर जारी किए और समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।
Share this article