जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव एनसी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को बहाली कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 24 राजपत्रित अधिकारियों को बहाल करने की सिफारिश की गई। बैठक में कुल 32 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। शेष रहे 8 मामलों में बहाली नहीं करने या केस स्थगित रखे रहने का निर्णय किया गया।
बैठक में चिकित्सा, राजस्व, खान, बीमा सहित कई विभाग के एसीबी में लंबित मामलों पर बहाली करने या न करने के निर्णय को लेकर विचार किया गया। इसमें सबसे ज्यादा चिकित्सा विभाग के मामले रहे।