डूंगरपुर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग जयपुर द्वारा डूंगरपुर में बुधवार को ईडीपी सभागार में ओबीसी आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, नगरपरिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, हरीश पाटीदार, उपसभापति सुदर्शन जैन की मौजूदगी में प्रत्यक्ष जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक प्रतिनिधित्व पर गणमान्य नागरिकों ने संवाद करते हुए अपनी बात को रखा तथा विभिन्न सुझाव दिए।सदस्य मोहन मोरवाल ने कहा कि इस व्यापक जनसुनवाई का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर सुझाव एकत्रित करना है। आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों को रिपोर्ट में समाहित किया जाएगा ताकि राज्य में ओबीसी समुदाय के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस नीति-निर्माण हो सके। वर्तमान परिदृश्य में पिछड़े वर्गों के सामाजिक -आर्थिक, विकास के लिए उन रक्षोपायों का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक हैं। राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ विधिवेत्ता एवं न्यायाधीश (सेनि.) मदन लाल भाटी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय ओबीसी आयोग का गठन किया गया है, जिसने प्रदेश में कार्य करना शुरू कर दिया हैं। यह आयोग राजस्थान प्रदेश की सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण एवं स्थानीय निकायों में उनके समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने हेतु पंचायती राज और शहरी निकायों में ओबीसी जातियों को आरक्षण देने का फार्मूला तय कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा।संवाद कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, समाजसेवी पंकज जैन, अशोक पटेल, जवाहर भाटिया, पवित्रा जोशी, पार्षद अशोक चौबीसा, भावना राव, राजीव चौबीसा, जयेश लोदावरा, भानु सेवक, नीलम जैन, जितेंद्र भोई, गौरव कंसारा, हिना जोशी, भूपेश शर्मा, समाजसेवी मुकेश श्रीमाल, माया सुथार, शिवलाल पाटीदार, लाल बहादुर श्रीमाल, प्रवीण श्रीमाल, राजेश पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, वल्लभ राम पाटीदार, रामलाल पाटीदार, कमलेश पंचाल, पूनमचंद लबाना, प्रकाश लबाना, रमेश लबाना, अंशु माला पंचाल, मनोहर लाल पटेल, रमेश शर्मा, गोकुल पाटीदार, खुशी लाल भावसार, सुरेश भाटिया, महेश भाटिया, नरेश पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार, बंसीलाल पाटीदार, पंकज खाडि़या, हरिश्चंद्र सोमपुरा, ईश्वरलाल लबाना, चिमनलाल कलाल, रामलाल पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार सहित गणमान्य नागरिक, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।