Looks like you've blocked notifications!

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी से राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा की भेंट

जयपुर,। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी से आज बुधवार को अपरान्ह राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्य विधानसभा भवन में स्थित उनके कार्यालय में भेंट की।न्यायमूर्ति लोहरा की विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी से यह शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने विधानसभाध्यक्ष देवनानी को लोकायुक्त कार्यालय का नया लोगो भेंट किया इस लोगो में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को प्रमुखता से उभारा गया है। न्यायमूर्ति श्री लोहरा ने लोकायुक्त कार्यालय की कार्य प्रगति और अन्य संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
Share this article