Looks like you've blocked notifications!

करौली : प्लास्टिक के कट्टे में लिपटा मिला महिला का शव

करौली। आस्था धाम कैलादेवी में प्लास्टिक के कट्टे में लिपटा एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है ।जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कैला देवी पुलिस ने शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैला देवी मंदिर के समीप मुन्नी वाली धर्मशाला की गली में एक प्लास्टिक के कट्ठे में महिला का शव मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसकी जांच पडताल चालू कर दी है।। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Share this article