जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने प्रदेश में इंग्लिश स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। यह स्कूल प्रत्येक जिले में एक खोली जाएगी। इस प्रकार पूरे प्रदेश में तैतीस स्कूल खोली जाएगी। ये स्कूलें इसी सत्र से खोली जाएंगी। यह प्रत्येक जिला मुख्यालय पर खोली जानी है। इस स्कूल का नाम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय होगा। यह स्कूल कक्षा एक से बारहवीं तक होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के उपनिदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन जून तक प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।