Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान : तेज रफ्तार वाहन ने सुबह की सैर पर गए 6 बुजुर्गो को रौंदा

भरतपुर।" भरतपुर जिले के कुम्हेर शहर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने छह बुजुर्गो को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग सुबह की सैर पर गए थे। कुम्हेर पुलिस थाने के थानेदार (एसएचओ) राम रूप मीणा ने कहा, "छह लोगों की उम्र 60 व 65 के बीच थी। वे लोग सुबह की सैर के बाद सड़क के किनारे आराम के लिए बैठे थे, जब एक वाहन ने सुबह 5 बजे उन्हें रौंद दिया।"मीणा ने कहा कि सभी पीड़ितों को सिर में चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट की वजह से उनकी मौत हो गई।एसएचओ ने कहा कि मृतकों की पहचान रघुदयाल बघेल, प्रेम सिंह बघेल, निरोती सैनी, माखन नागर, हरि व रामेश्वर के रूप में की गई है।चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। लोगों ने वाहन की पहचान पिकअप के रूप में की है।--आईएएनएस
Share this article