Looks like you've blocked notifications!

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का अलर्ट जारी

कोटा। जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने आदेश जारी कर मौसम विभाग द्वारा 7 एवं 8 मई को जारी चेतावनी के आधार पर संभावित आंधी, तूफान एवं बारिश की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है तथा अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें तथा जिला कलक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडें। इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। आदेश के अनुसार जिले में कन्ट्रोल रूम की स्थापना भी की गई हैं जिसका दूरभाष नम्बर 0744-2327861 है। नागरिकगण ये रखें सावधानी जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट के आधार पर जिला कलक्टर गौरव गोयल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में घरों में ही रहे, बडे पेड के नीचे अनावश्यक नहीं खडे रहें, दीवार, बिजली के खम्भे व तारों के आस-पास खडे नहीं रहें, पशुओं को पेड से नहीं बाधं, बिजली के उपकरणों का प्लक संपर्क हटा दें। विद्युत खम्भाें के आस-पास अपने वाहन खडा नहीं करें, जिनके घर टीनशेड के है वे उसे बंद रखें या उस पर ताला लगा ले बडे-बडे होर्डिग्स के आस-पास नहीं रहें।
Share this article