Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान भाजपा में ढाई साल बाद संगठन महामंत्री की नियुक्ति, बिहार के अजेय कुमार को सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में प्रदेश संगठन महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अजेय कुमार को राजस्थान भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।अजेय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।उल्लेखनीय है कि राजस्थान में यह पद जनवरी 2024 से खाली चल रहा था, जब तत्कालीन संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का तबादला तेलंगाना कर दिया गया था। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही इस पद को भरा जाएगा। अब आगामी सांगठनिक चुनौतियों और पार्टी की मजबूती को देखते हुए अजेय कुमार को उत्तराखंड से राजस्थान भेजा गया है।
Share this article