Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला को बधाई दी

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 17वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई एवं शुभकामना दी है। अपने बधाई संदेश में डॉ. जोशी ने कहा कि बिरला विधायी कार्य को गतिमान बनाते हुए कुशल प्रबन्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहेंगे। इनके कुशल नेतृत्व तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व से सदन में व्यवधान के क्षणों में भी सदन का संचालन सुगमता से होगा। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने भी बिरला को बधाई दी है।
Share this article