Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान विधानसभा चुनावः आरएलपी ने किया आजाद समाज पार्टी से गठबंधन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का गठबंधन हो गया है। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और किस पार्टी को समझौते में कौन सी सीटें मिलेंगी। जयपुर में जालूपुरा स्थित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देर रात आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके गठबंधन की जानकारी दी। इस दौरान बेनीवाल ने कहाकि जनहित के मुद्दों को लेकर हम राजस्थान की तमाम सीटों पर मिलकर चुनाव लडेंगे। भाजपा और कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। बता दें कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए का हिस्सा रही थी।
Share this article