वे अड़े रहे कि राजधानी का स्टेशन होने के
बावजूद यदि समस्या की समाधान नहीं हो सकता तो यह सोचने का विषय है और
उन्होंने सभी का नाम अपनी डायरी पर दर्ज करना शुरू कर दिया वे कह रहे थे कि
सबकी शिकायत करेंगे। इसके बाद उपस्थित रेलवे स्टाफ हड़बड़ा गया और उनसे
कहा गया कि दुर्ग में उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, सूचना दे दी गई
है। ज्ञात हो कि चेनपुलिंग करना दंडनीय अपराध है। रेलवे एक्ट के तहत
कार्यवाही की जाती है। शायद रेलवे ने अपनी गलती को ध्यान में रखते हुए तीन
बार चेनपुलिंग होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की। फिलहाल काफी समझाने के
बाद समीर मान गए और शाम 6:20 बजे ट्रेन अंतत: रायपुर स्टेशन से रवाना हुई।(आईएएनएस/वीएनएस)