Looks like you've blocked notifications!

उदयपुर में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर

उदयपुर। लेकसिटी में एक सप्ताह पहले एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून से अच्छी बारिश का क्रम बना हुआ है। उदयपुर में लगातार बीते 30 घंटों से ज्यादा रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने आमजन की दिनचर्या को खासा प्रभावित कर रखा है। मंगलवार देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दौर से एक बार जिले भर के नदी-नाले उफान पर हैं। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली पिछोला, स्वरूपसागर, फतहसागर और उदयसागर झील ओवरफ्लो हो रही है। वहीं एशिया की सबसे कृत्रिम झील जयसमंद भी लबालब होने को है। रुक-रुक कर हो रही अच्छी बारिश के चलते शहर के कई चौराहों और सड़कों पर तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं बारिश के चलते वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Share this article