राजनाथ ने कहा कि उप्र की कानून व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। राष्ट्रीय
अपराध ब्यूरो के आंकडे इस बात की गवाही दे रहे हैं। उप्र में सुशासन और
विकास नाम की चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री इसके लिए स्वयं जिम्मेदार
हैं।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उप्र में जितनी भी सरकारों ने काम
किया है, उसमें भाजपा की सरकारों ने अपेक्षाकृत बेहतर काम किया है। भाजपा
सुशासन और विकास के मुद्दे को लेकर काम करती है। वर्तमान सरकार के कामकाज
को लेकर सभी यह मान रहे हैं कि इसमें विकास और सुशासन का आभाव है।