प्रतापगढ़। अतिवृष्टि एवं तेज बारिश के चलते दो मंजिल मकान की दीवार गिरी। अरनोद के बखार मोहला निवासी सुभाष दवे का दो मंजिल मकान तेज बारिश के चलते ध्वस्त हो गया । इस संबंध में तहसीलदार अरनोद को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बताया कि कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश से दो मंजिल मकान गिर गया जिससे प्रार्थी को 3 लाख रूपय का आर्थिक नुकसान हुआ । प्रार्थी ने बताया गया कि वर्तमान में कोई मकान नहीं होने से रहने की समस्या खड़ी हो गई मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई प्रार्थी ने नुकसान का आकलन करवा कर उचित एवं नियम अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं सरकार द्वारा पुनर्वास योजना के अंतर्गत पुनर्वास कराने की मांग की।