Looks like you've blocked notifications!

उदयपुर के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

उदयपुर। गर्मियों की छुट्‌टी में रेलवे उदयपुर के लिए भी दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन वाया रतलाम होकर उदयपुर के लिए चलेगी। मैसूर-उदयपुर ट्रेन 19 फरवरी से चालू हो जाएगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर 10 अप्रैल से शुरू होगी। इन ट्रेनों का लाभ मंदसौर, नीमच के यात्रियों को भी मिलेगा। मैसूर-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल को उत्तर पश्चिम रेलवे चलाएगा। बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर स्पेशल ट्रेन का दोनों स्टेशनों पर ठहराव होगा।
Share this article