जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव से रोजगार, शिक्षा और व्यापार को मिलेगी रफ्तारढींढा–ढाणी बोराज में सामुदायिक भवन के लिए 10-10 लाख स्वीकृत, सड़क, ओवरब्रिज व प्लेटफॉर्म की बड़ी घोषणाएंजयपुर। झोटवाड़ा क्षेत्र के ग्राम ढींढा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि रेल कनेक्टिविटी केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र के विकास का सबसे मजबूत आधार होती है। ढींढा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव पूरे इलाके के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा देगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी और व्यापारियों के लिए बाजार सीधे जुड़ेंगे। इसके साथ ही जयपुर–मारवाड़ जंक्शन एक्सप्रेस का जोबनेर स्टेशन पर तथा जयपुर–उदयपुर एक्सप्रेस का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने सांसद राव राजेंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गहराई, सोच और कार्यशैली का सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ट्रेन की पटरी एकतरफा नहीं हो सकती, वैसे ही क्षेत्र के विकास में वे पूरी मजबूती से सांसद के साथ खड़े हैं और केंद्र के मंत्रियों से अपने पुराने संबंधों का उपयोग कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं।कर्नल राठौड़ ने बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यही वह समय है जब व्यक्तित्व का निर्माण होता है। गांवों में पली-बढ़ी बेटियां आगे चलकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें, यही सच्चा विकास है।उन्होंने घोषणा की कि ढींढा से भगवतपुरा तक डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। ढींढा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, टीन शेड निर्माण और अन्य सुविधाओं की मंजूरी भी दी जा चुकी है। सर्वेश्वर मंदिर पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग को भी तुरंत स्वीकार किया गया।कार्यक्रम में कर्नल राठौड़ ने विधायक कोटे से ढींढा और ढाणी बोराज में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भवन का स्थान ग्रामीण आपसी सहमति से तय करें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि 2014 के बाद से विकास हर गांव तक सीधे पहुंचा है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। आज सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे आम नागरिक सशक्त हो रहा है। फाइबर केबल, इंटरनेट और वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी गांवों में पहुंच रही हैं, जो विकास को नई गति देंगी।उन्होंने जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद राव राजेंद्र सिंह का आभार जताया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का धन्यवाद किया।