Looks like you've blocked notifications!

गैरकांग्रेस सरकारों ने 27 वर्ष में यूपी को कंगाल किया:राहुल

हैरया के बाइपास पर स्थिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामरतन पाठक के परिजनों से मिलने पहंचे राहुल गांधी ने स्वर्गीय पाठक के चित्र पर माल्र्यापण किया। हैरया नगर पंचायत के हनुमानगढी वार्ड के खटिकहिया टोला के जगेसर के घर भोजन करने पहुंचे राहुल गांधी ने तहरी खाया और परिजनों का हालचाल पूछा। कुछ देर परिवार में रहने के बाद राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर छावनी शहीद स्थल के लिए निकले। शहीद स्थल छावनी पहुंचे राहुल ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पार्चन किया तथा लोगों का अभिवादन करते हुए फैजाबाद के लिए प्रस्थान कर गए। (आईएएनएस)
Share this article