जयपुर। एक युवती के मोबइल पर क्यूआर कोड भेजकर सेना के फर्जी मेयर ने स्कैन करवाया। जिसके बाद बैंक खाते में सेंध लगाकर 90 हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। मानसरोवर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि रजत पथ मानसरोवर निवासी आयुषी रस्तोगी के साथ ठगी की वारदात हुई है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर देने के लिए 99 एकड़ मैजिकब्रिक्स पर विज्ञापन डाला था। 14 जुलाई की शाम उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को आर्मी में मेजर होने बताया और आधार कार्ड, पेनकार्ड व कैंटीन कार्ड की फोटो उसे भेजकर विश्वास दिलाया। उसके फ्लैट को किराए पर लेने की मंशा बताकर बातचीत कर किराया तय किया। बैंक खाते में ऑनलाइन किराया डालने की कहकर पहले एक रुपए भेजने की कहा। एक रुपए भेजने के साथ ही उसने क्यूआर कोड डाला। क्यूआर कोड स्कैन करते ही बैंक खाते से पांच बार में कुल 90 हजार रुपए निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर की तलाश कर रही है।