युवाओं ने लगाए पुतिन स्वीकार नहीं के नारे प्रदर्शन स्थल पर
युवाओं ने पुतिन के बिना रूस और पुतिन स्वीकार नहीं नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों में भरकर ले गई। सेंट पीटर्सबर्ग,
येकाटेरिनबर्ग, सुदूर पूर्व और साइबेरिया में भी विरोध प्रदर्शन होने की
खबर है। मानवाधिकार संगठन ओवीडी इंफो के मुताबिक, पूरे रूस में करीब 350
लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। प्रशासन ने विरोध को गैरकानूनी बताया। उसने कहा कि विरोध के समय और स्थान की पहले से मंजूरी नहीं ली गई थी। पुतिन ने नेवेलनी को अमेरिका के इशारे पर अराजकता फैलाने वाला उपद्रवी बताया है।