Looks like you've blocked notifications!

पुष्कर घाटी बस हादसा- वासुदेव देवनानी अजमेर पहुंचे, अस्पताल में घायलों और परिजनों से की मुलाकात

अजमेर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के पुष्कर घाटी में रविवार को हुए दर्दनाक बस हादसे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अजमेर जिला कलक्टर, अजमेर पुलिस अधीक्षक एवं जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के प्रिंसिपल से दूरभाष पर चर्चा कर हादसे की स्थिति, घायलों की संख्या, उपचार व्यवस्थाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए पुष्कर घाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने, ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। देवनानी सोमवार को सुबह जयपुर से अजमेर पहुंचे। देवनानी ने वहां जेएलएन अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री देवनानी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। देवनानी देवनानी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाई।उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। सभी यात्री पौसांगन के पास भडसुरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Share this article