Looks like you've blocked notifications!

पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भगत सिंह को किया याद

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह (Bhagat Singh) की 112वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, "शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं भारत के इस बेटे की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश के नाम करने से पहले दोबारा नहीं सोचा। मैं हमारे युवाओं से उन्हें पढ़ने और उनसे सीखने के साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।"हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।खट्टर ने ट्वीट किया, "क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर ही पैनी होती है। दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन।"आज के दिन साल 1907 में भगत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मार्च 1931 में उन्हें फांसी दे दी गई थी। (आईएएनएस)
Share this article