करौली। रविवार से शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीएमएचओ राम रूप मीणा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली में महिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने भाग लिया।कल शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली में नर्सिंग छात्राओं ने पेम्फलेट और पल्स पोलियो से संबंधित सामग्री का वितरण कर लोगों से अपने बच्चों को बूथ पर लाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।