होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश
प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को पंजाब के होशियारपुर में प्रवासी
राजस्थानियों से मिलकर राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा
के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनसम्पर्क किया।आपको बता
दे कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर
को मतगणना होगी। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी भी बीते दिनों
बेंगलुरू जाकर प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात कर चुके है और एक कार्यक्रम
में शिरकत करके उन्होंने राजस्थान में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने की
अपील की थी ।