लखनऊ। अब स्मार्टफोन से किसी भी मुसीबत के वक्त महिलाओं को मदद मिल सकेगी। यहां एक ऐसा ऐप विकसित किया गया है, जो फोन को तीन बार जोर से हिलाने पर ही पुलिस अधिकारियों और मुसीबत में फंसी महिलाओं के परिवार के पास अलर्ट पहुंचा देगा। इस अलर्ट में महिला की लोकेशन, वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग भी होगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में उनकी मदद की जा सकेगी। महिला सम्मान प्रकोष्ठ ने इस ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम protect her रखा गया है। यह ऐप जिले, प्रदेश या देश स्तर पर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काम करेगा। यह ऐप पैन इंडिया के साथ मिलकर सबसे पहले उत्तर प्रदेश में पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसके बाद इसे फिलीपीन में लॉन्च किया जाएगा। महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल ने बताया कि इस ऐप को लॉस एंजिलिस के एस्ट्रो फिजिक्स के प्रोफेसर राजीव उत्तमचंदानी ने विकसित किया है। सिर्फ तीन बार हिलाना होगा