सदन में डेमोक्रेट नेताओं ने वर्तमान में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में
ट्रंप अभियान में रूसी अधिकारियों के हस्तक्षेप की विशेष जांच किए जाने का
हवाला देते हुए कि स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल वह महाभियोग का समर्थन नहीं
करते। सदन में अल्पसंख्यक नेता नैन्सी पेलोसी और अल्पसंख्यक नेता स्टेनी होयर ने ग्रीन के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान दिया। ग्रीन
ने सबसे पहले अक्टूबर में अपने महाभियोग आलेख का मसौदा रखा था, लेकिन इसे
मतदान के लिए आगे नहीं बढ़ाया था, क्योंकि इसकी समीक्षा होनी थी।इस
साल कई अन्य डेमोक्रेटिक नेताओं ने भी ट्रंप पर महाभियोग चलाने की बात कही
थी, लेकिन ग्रीन की तरह उन्होंने इस मुद्दे पर मतदान नहीं किया।--आईएएनएस