Looks like you've blocked notifications!

स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम

सिरसा। जिले के ताजिया गांव में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने पार्टी के सभी कार्यकत्र्ताओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी और पटाखे फोडक़र व लड्डू बांटकर स्थापना दिवस की खुशी मनाई। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। शर्मा ने लोगों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की सच्ची हितैषी है और इस पार्टी ने देश के आम आदमी के कल्याण के लिए काम किया है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भाजपा के शासन में देश में अराजकता का माहौल बना है। लोग आज कांग्रेस के शासन को फिर से याद करने लगे हैं।
Share this article