Looks like you've blocked notifications!

महिला मॉडल के बारें में कार्यक्रम का आयोजन

सिरसा। आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी चौपटा में महिला मॉडल के बारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों द्वारा छात्राओं से विचार साझा किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की सुशासन सहायिका वृशाली खंडेलवाल ने कहा कि आज के युग में प्रत्येक लडक़ी का शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है। पढ़ लिख कर ही लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो कर बिना किसी का सहारा लिये जीवन में आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है चाहे वह शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल या कोई भी अन्य क्षेत्र हो।
Share this article