Looks like you've blocked notifications!

साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कुरुक्षेत्र। राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर में साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के तहत छात्रों को दी जाने वाली प्रोत्साहन स्कीमों के बारें में बताया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक दलबीर सिंह मलिक ने बताया कि सरकार की तरफ से दो किमी या इससे अधिक दूर से आने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों को मुफ्त साईकिल दी जाती है। जिससे की उनको विद्यालय में आने जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के तहत एस.सी, बी.सी,बी.पी.एल .के छात्रों को प्रोत्साहन राशि साल में एक बार पहली कक्षा के छात्र को 740 रुपए, दूसरी के छात्र को 750 रुपए, तीसरी के छात्र को 960 रुपए, चौथी के छात्र को 970 रुपए, पांचवी के छात्र को 980 रुपए, कक्षा छठीं से आठवीं तक छात्रों को 1250 रुपए तथा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को 1450 रुपए दिए जाते हैं ।
Share this article