Looks like you've blocked notifications!

उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित

श्रीगंगानगर। पंचायती संस्थाओं में नवम्बर 2016 में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 15 नवम्बर को जारी होगी। जिसके बाद 18 नवंबर तक नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने, 19 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 21 नवंबर दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन वापिस लेने और 21 नवंबर को ही शाम तीन बजे बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन की जाएगी। इसके बाद जरूरी हुआ तो 29 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा और 1 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं प्रमुख और उपप्रधान का उपचुनाव दो दिसंबर को होगा। इसी प्रकार पंच/सरपंचों के लिए नियम 23 के सपठित नियम 55 से 57 के अंतर्गत लोक नोटिस जारी 15 नवम्बर को होगा। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा और वापसी 25 नवम्बर को होगी। इनके लिए जरूरत में की गई मतों की मतगणना 29 नवम्बर को होगी। वहीं उप सरपंच का चुनाव 30 नवम्बर को होगा।यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
Share this article