Looks like you've blocked notifications!

बेहतर संवाद स्थापित करना है कार्यक्रम का उद्देश्य

सिरसा। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और लोगों के बीच एक बेहतर संवाद स्थापित करना है ताकि जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित हो। राहगीरी को लोगों के बीच जाने का सीधा माध्यम भी कहा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक रविवार सुबह शहर के बरनाला रोड़ पर जिला पुलिस की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आमजन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राहगीरी का उद्देश्य लोगों को सही राह दिखानी है और यह बताना है कि सडक़ केवल वाहनों के लिए नहीं, अपितु पैदल चलने वाले व साईकिल चलाने वाले राहगीरों के लिए भी है। इस कार्यक्रम में विभिन स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
Share this article