अंजुमन चैक से जुलूस ए मोहम्मदी सिंधी बाजार, बडा बाजार, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हरवेनजी का खुर्रा होते हुए शाम तक हाथीपोल पहुंचा। जहां विभिन्न मोहल्लों से आए जुलूस भी इसमें शामिल हुए। अलीपुरा, पहाडा, आयड, रहमान कॉलोनी, खांजीपीर, खेमपुरा, धोलीबावडी का जुलूस सीधे हाथीपोल पहुंचा। जहां जुलूस ने विशाल रूप ले लिया। जुलूस का एक छोर नई पुलिया पर था। तो दूसरा अम्बावगढ आयुर्वेदिक कॉलेज चैराहे पर नजर आया। मल्लातलाई होते हुए शाम 6 बजे ब्रह्मपोल स्थित मौलाना जहीरूलहसन साहब की मजार पर पहुंचा। जहां चादर चढ़ाने की रस्म के साथ ही सलातों सलाम पढा गया और लोगों ने इस्तकबाल कर जुलूस में शामिल लोगों को स्टॉल लगाकर तबर्रूक बांटे। तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!