Looks like you've blocked notifications!

कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन

सिरसा। पंचायत भवन में सोमवार को जि़ला लोकसंपर्क व कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव डॉ कमल गुप्ता ने बैठक में शिरकत की। इस बैठक में 17 शिकायतें सुनी। जिसमें 11 शिकायतों का निपटारा किया गया और बाकि की शिकायतों को अगली बैठक की सुनवाई तक समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को भेजा गया। गुप्ता ने कहा कि आज वो सिरसा में पहली बार जि़ला समिति की मासिक बैठक में आएं है। जिसमें 17 शिकायतों को रखा गया था जिसमें कुछ को निपटाया गया है।
Share this article