Looks like you've blocked notifications!

प्रियंका का अमेठी DM पर निशाना, पूछा-ये कौनसा व्यवहार है DM साहेब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिलाधिकारी की अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन का बल अपराधियों पर तो चलता नहीं, पर शर्मनाक व्यवहार आए दिन होता है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने फेसबुक वाल पर अमेठी की घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये कौनसा व्यवहार है डीएम साहेब? इस वीडियो में अमेठी के कलेक्टर महोदय जिस व्यक्ति से दुव्र्यवहार कर रहे हैं उनके भाई की कल बदमाशों ने हत्या कर दी थी। भाजपा सरकार में प्रशासन का बल अपराधियों पर तो नहीं चलता है। लेकिन, पीडि़त परिवार के लोगों से इस तरह का शर्मनाक व्यवहार आए दिन होता है। गौरतलब हो कि पूरा मामला अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज के कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित बिशुनदासपुर का है। जहां कस्बे में ही रहने वाले अर्पित और चंद्रशेखर के बीच एक पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पास में ही मौजूद भाजपा नेता शिवनायक सिंह के बेटे और भट्ठा व्यवसायी सोनू सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। इस पर चंद्रशेखर ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Share this article