चंडीगढ़। कड़ा रूख अपनाते हुए राज्य के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंट जसपाल सिंह के निलंबन के हुक्म जारी किये हैं। सोमवार को जारी एक प्रैस बयान में मंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही और कोताही बरतने के मद्देनजऱ केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंट के विरुद्ध जांच की गई, जोकि केंद्रीय जेल, पटियाला में बंद आई.जी परमराज सिंह उमरानंगल को अनाधिकृत ढंग से जेल में मुलाकातें करने की आज्ञा देने के दोषों में शामिल था।मंत्री ने बताया कि मौजूदा मामले में आई.जी, जेल, रूप कुमार द्वारा की गई जांच से यह तथ्य सामने आए हैं कि अधिकतर मुलाकातों सम्बन्धी कोई भी एंटरी रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई जोकि सीधे रूप में जेल के नियमों का उल्लंघन है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए रंधावा ने कहा कि जेल सुपरिडेंट जसपाल सिंह अपने निलंबन के दौरान अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल पुलिस, जेल, पंजाब, चंडीगढ़ को रिपोर्ट करेंगे। केंद्रीय जेल, पटियाला के डिप्टी सुपरिडेंट (रख-रखाव) गुरचरन सिंह अपनी मौजूदा सेवाओं के साथ-साथ केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंटका काम-काज भी देखेंगे।