Looks like you've blocked notifications!

सियाचीन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बने कोविंद, जवानों से की मुलाकात

सियाचिन। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को सियाचिन के दौरे पर पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बाद सियाचिन का दौरा करने वाले ये दूसरे राष्ट्रपति हैं। इसके पहले साल 2004 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सियाचिन का दौरा किया था। इस प्रकार रामनाथ कोविंद 14 वर्षों में सियाचिन की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति बन गये हैं। सियाचिन बेस कैंप पहुंचने के बाद उन्होंने स्मारक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने वहां के सैनिकों से भी बात की। उन्होंने कहा कि सियाचिन आने के पीछे एक विशेष कारण था।उन्होंने बताया कि वो व्यक्तिगत रूप ये संदेश देना चाहते थे कि देश की हिफाजत करने वाले सैनिकों के प्रति हर भारतीय के दिल में बहुत सम्मान है। सियाचिन में राष्ट्रपति के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे।
Share this article