Looks like you've blocked notifications!

राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को ‘सनकी’ भेजता था अश्लील मैसेज

नई दिल्ली। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अश्लील कमेंट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी को अश्लील मैसेज भेजे गए है। खुद शर्मिष्ठा ने इस बात का खुलासा किया है। शर्मिष्ठा ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम और उसके भद्दे मैसेज को सार्वजनिक कर दिया है। अश्लील मैसेज भेजने वाला शख्स का नाम पार्थ मंडल है। मुखर्जी ने फेसबुक पर लिखा की ऐसे लोगों को ब्लॉक करने से नहीं चलेगा काम।
Share this article