करौली। 5 दिसंबर को करौली में होने वाली शंखनाद रैली को लेकर लालसोट विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने तैयारियां तेज कर दी है। इस दिशा में विधायक मीणा ने सोमवार को करौली के नादौती तहसील स्थित ढहरिया गांव में समाज के लोगों को पीले चावल बांटे। विधायक मीणा ने तूफानी दौरा करते हुए यहां से भीलापाड़ा, नादौती, कैमा, बरदाला, गुडली, खुडा, शहर, ल्हावद, सोप, मिलकसराय, कुंजेला, रोंसी और कैमला सहित कई गांवों में लोगों से सीधा जनसंपर्क किया और शंखनाद रैली में शामिल होने की अपील की। दौरे के दौरान कई गांवों में मीणा का भव्य स्वागत भी हुआ। लोगों को संबोधन के दौरान मीणा ने कहा कि विरोधियों की ओर से उनके खिलाफ कई साजिशें रची गई हैं और आरोप पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जो पूरी तरह भ्रामक और झूठे हैं। जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वे शंखनाद रैली करने जा रहे हैं। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले