Looks like you've blocked notifications!

ALERT- स्लीपर सेल एक्टिव, J&K में जवानों के राशन में जहर मिलाने की तैयारी

श्रीनगर। एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई अपने ना-पाक इरादों से बाज नहीं आ रही हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को लगातार ऐसे अलर्ट मिल रहे हैं कि ये दोनों मिलकर कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में फिदायीन हमले या अन्य कोई आतंकी वारदात कर सकते हैं।आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी ने कश्मीर में अपने स्लीपर सेल के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाने की योजना बनाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले ऐसे कई मैसेज इंटरसेप्ट किए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह से कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाया जाए।राशन आने वाली जगह पर खुफिया विंग की नजरखुफिया विभाग ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षा बलों को सचेत कर दिया है। सेना और अर्धसैनिक बलों की सभी इकाइयों के पास इस बाबत लिखित अलर्ट भेजा गया है।सभी बलों के राशन डिपो की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। जहां से राशन आता है, वहां पर भी सुरक्षा बलों की खुफिया विंग नजर रख रही है। इसके अलावा राशन लेकर आने वाली गाडिय़ों को कई जगह पर चेक किया जा रहा है।मैस में जाने से पहले डॉक्टर करेंगे जांचराशन डिपो भी सुरक्षा बलों के रडार पर हैं। विदेश से किसी तरह का कोई राशन आता है तो उसे भी तीन स्तरीय जांच से गुजरना होगा। साथ ही जब राशन की खेप संबंधित सुरक्षा बलों के कैंप में पहुंचेगी तो मैस में जाने से पहले डॉक्टर उस राशन की जांच करेंगे।कैंप में जहां राशन का भंडारण किया जाता है, वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह किसी भी तरह से भारत में आतंकी हमले या कोई दूसरी वारदात करने की फिराक में है।
Share this article