रणनीतिकार प्रशान्त किशोर की इस आशय की सलाह को कांग्रेस आलाकमान ने भी
सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यानी 403 की विधानसभा सीटों में से 200 से
ज्यादा सवणोंü को दी जाएंगीं जिसका पार्टी पहले से ही प्रचार प्रसार करना
शुरू कर देगी। "आजतक" की खबर के मुताबिक से बातचीत में कांग्रेस नेता जितिन
प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, लेकिन
ब्राह्मण नेता शीला दीक्षित को अगर सीएम उम्मीदवार बनाया है तो क्या हर्ज
है और अगर योग्य ब्राह्मण उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट मिलते हैं तो किसी को
क्या परेशानी है।