Looks like you've blocked notifications!

रेयान स्कूल में कई खामियां आईं सामने, अब हरियाणा सरकार लेगी बड़ा एक्शन

उन्होंने कहा कि भोंडसी रेयान इंटरनेशनल स्कूल के स्कूल बस के परिवहन ठेके को रद्द कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि स्कूल में करीब 1200 छात्र हैं और ऐसे में स्कूल का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। मंत्री की यह टिप्पणी रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाहर तीसरे दिन रविवार को भी हिंसक प्रदर्शन के दौरान आई। इसमें प्रदर्शनकारियों और माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई व दोषियों को गिरफ्तारी की मांग की। प्रद्युम्न कक्षा दो का छात्र था। उसकी शुक्रवार को स्कूल शौचालय में गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चा सुबह स्कूल गया था और घंटे भर के भीतर वह मृत पाया गया। लडक़े का परिवार मारुति कुंज सोसाइटी में रहता है। प्रद्युम्न के पिता खेरकी दैला इलाके में एक निर्यात कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी हैं। प्रद्युम्न की बहन इसी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है।
Share this article