Looks like you've blocked notifications!

प्रभात फेरी शुक्रवार को

बून्दी । प्रभात मण्डल की ओर से सुबह 4 बजे श्री कल्याणराय मन्दिर पर जागरण आरती कर ग्राम सीलोर मे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस वर्ष मण्डल के सदस्यों ने सोलह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को यह प्रभात फैरी ग्राम से निकल कर लंकागेट, रानी जी की बावडी, बाईपास, तालाब गांव, सथूर माता जी मन्दिर होती हुई देव झरमहादेव जायेगी। यात्रा सीलोर से सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी जिसमे ट्रेक्टर ट्रोली मे विभिन्न सुन्दर झांकिया होगी, कीर्तन मण्डलिया महिला, पुरुष नृत्य करते हुये देवझर महादेव पहुंचेगी । यात्रा में रामप्रसाद कुशवाह, नमोनारायण, दुर्गालाल, रामरतन, जयलाल, भैरूलाल, बालूराम, घांसी लाल, प्रभूलाल, मथुरा लाल, मूलचन्द, बद्री लाल, मोहन लाल, बाबूलाल, कैलाश, भंवर लाल, भवनीशंकर, डालचन्द, प्रभू लाल सेन एवं समस्त कुशवाह समाज इस यात्रा मे परिवार सहित निकलेगा। श्री कल्याणराय मन्दिर पुजारी सोहन लाल बैरागी की देख-रेख मे यात्रा सम्पन्न होगी।
Share this article